हिंदी
जालंधर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राज्य के तरनतारन जिले के सीमावर्ती गांव हवेलियां से 550 ग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सुबह ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने तरनतारन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे एक ड्रोन की आवाजाही पर नज़र रखी और उसे निष्क्रिय करने का प्रयास किया।

प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन के संभावित गिरने वाले क्षेत्र की घेराबंदी की गयी और व्यापक तलाशी ली गयी। इस दौरान सुबह लगभग 06:15 बजे, सैनिकों ने तरनतारन जिले के गांव-हवेलियां के क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे एक छोटे ड्रोन को बरामद किया, जिसके साथ संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट जुड़ा हुआ था।
Published : 15 May 2024, 2:22 PM IST
No related posts found.