Politics : प्रियंका हिमाचल में परिवर्तन रैली कर करेंगी काँग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के सोलन में परिवर्तन रैली को संबोधित कर शुक्रवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 13 October 2022, 5:43 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के सोलन में परिवर्तन रैली को संबोधित कर शुक्रवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी।

यह भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता शिवकुमार से की पूछताछ

कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती वाड्रा दोपहर 12 बजे हिमाचल प्रदेश में मां शूलिनी मंदिर जाएंगी और मां के दर्शन के बाद 12.30 बजे सोलन में पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी सोनिया गांधी, राहुल ने किया स्वागत, जानिये ये अपडेट

कांग्रेस के किसी बड़े नेता की यह हिमाचल प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर पहली रैली होगी।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में चुनाव रैली की शुरुआत कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की है।  (वार्ता)

Published : 
  • 13 October 2022, 5:43 PM IST

Related News

No related posts found.