UP Assembly Election: प्रियंका गांधी की बड़ी घोषणा, यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर छात्राओं को मिलेंगे ये बड़े तोहफे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की चुनाव की जोरदार तैयारियों में जुटी कांग्रेस महासचिव और पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर छात्राओं को बड़े गिफ्ट देने का ऐलान किया है। पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 October 2021, 11:06 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये यूपी में कांग्रेस की सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस महासचिव और प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी सीट देने की घोषणा के बाद राज्य की छात्राओं के लिये बड़े ऐलान किये हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी पार्टी राज्य की छात्राओं को स्मार्ट फोन व इलेक्ट्रानिक स्कूटी देगी। 

लगातार यूपी दौरे पर कर रही प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर बेहद सक्रिय हो गई हैं। पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होने से पहले वे जनता के बीच जाकर जहां उनके मूड़ को समझने की कोशिश कर रही हैं वही वह सियासी आधार ऐसे फैसले भी ले रही है, जो चुनाव में कांग्रेसी की नैया पार करने में मददगार साबित हो सकते हैं।  

कल लखनऊ में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया और उन्हें पहले आगरा जाने की इजाजत नहीं दी गई। बाद में चार लोगों के साथ आगरा जाने की उन्हें अनुमति दी गई और वह बुधवार शाम को आगरा के लिये निकलीं।

आगरा पहुंची प्रियंका गांधी ने यहां मृत सफाईकर्मी के परिवार को पार्टी की ओर से 30 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने चुनाव में जीत पर यूपी की छात्राओं के लिये बड़ा ऐलान भी किया।

गुरुवार को प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी”।

माना जा रहा है कि कांग्रेस इस फैसले को शीघ्र ही लागू भी करेगी और अपने घोषणा पत्र में इसे शामिल भी करेगी।

Published : 
  • 21 October 2021, 11:06 AM IST

Related News

No related posts found.