हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग में बिजी है। इसी सेट से प्रियंका की एक तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें वो एक शख्स को जबरदस्त किस करते हुए दिख रही हैं। बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका के को-स्टार एलन पॉवेल हैं।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि प्रियंका को क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार को किस करना था। जब वो अपने को- स्टार को किस कर रही थी तो उनकी यह सीन कैमरे में कैद हो गई और इसे किसी ने सोशल साइट पर वायरल कर दिया है।
प्रियंका की इन तस्वीर को बाद सोशल मीडिया का माहौल गर्म हो गया है। बता दें कि इन तस्वीरों में प्रियंका जहां ब्लैक कलर की लॉग ड्रेस के साथ डार्क लिपस्टिक लगाए हुए दिखाई दीं तो वहीं उनके को-एक्टर ब्लैक कैप के साथ कोट पैंट में नजर रहे हैं। क्वांटिको का सीजन-3 अप्रैल से शुरू होने वाला है, इसके लिए प्रियंका काफी मेहनत करती दिखाई देती हैं।
Published : 19 January 2018, 1:57 PM IST
No related posts found.