राष्ट्रपति कोविंद ने देश के इन 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नियुक्त किये नये वाइस चांसलर, देखिये पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर समेत देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नये वाइस चांसलरों को नियुक्त कर दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 July 2021, 2:02 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर समेत देश की 12 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में नये वाइस चांसलरों को नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों के साथ ही देश में कुलपतियों (वीसी) के 22 रिक्त पदों में से 12 पदों को भर दिया गया है। इन विश्वविद्यालयों में लंबे समय से वाइस चांसलर के पद खाली थे।

बता दें कि जेएनयू और डीयू सहित देश के 10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अभी भी पूर्णकालिक वाइस चांसलर नहीं हैं।

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखिये केंद्रीय विश्वविद्यालय और वहां नियुक्त नये वीसी। 

विश्वविद्यालय के नाम और नये वीसी 

1. हरियाणा: टंकेश्वर कुमार
2. हिमाचल प्रदेश: सत प्रकाश बंसा
3. जम्मू: संजीव जैन
4. झारखंड: क्षितिज भूषण दास
5. कर्नाटक: बट्टू सत्यनारायण
6. तमिलनाडु: मुथुकलिंगन कृष्णन
7. हैदराबाद: बसुथकर जे राव
8. दक्षिण बिहार: कामेश्वर नाथ सिंह
9. नेहू: प्रभा शंकर शुक्ला
10. गुरु घासीदास: आलोक कुमार चक्रवर्ती
11. मनु: सैयद ऐनुल हसन 
12. मणिपुर विश्वविद्यालय: एन लोकेंद्र सिंह

Published : 
  • 23 July 2021, 2:02 PM IST

Related News

No related posts found.