हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हरियाणा के करनाल और हिसार का दौरा करेंगी। यह जानकारी रविवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।
विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति करनाल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
Published : 23 April 2023, 6:24 PM IST
No related posts found.