महराजगंज महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, जिलाधिकारी अनुनय झा ने झोंकी ताकत

महराजगंज के स्थापना दिवस पर हो रहे तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 September 2024, 3:47 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा (District Magistrate Anunay Kumar Jha) महराजगंज महोत्सव (Maharajganj Festival) को यादगार बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। जिले की स्थापना 2 अक्टूबर 1989 को हुई थी। इस यादगार दिन को मनाने के लिए जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद (District Tourism and Cultural Council) ने तीन दिन के कार्यक्रम का आयोजन 1 से लेकर 3 अक्टूबर तक शहर के पीजी कालेज के मैदान में किया है। 

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को निर्विघ्न रुप से सम्पन्न कराने के लिए कई मैराथन बैठकें की हैं। इसमें अलग-अलग व्यवस्थाओं से समन्वय प्रमुख है। 

अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों दिन अलग-अलग कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम तक आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह जनभागीदारी का कार्यक्रम है। 

पहला दिन

श्री झा ने बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। फिर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, एकल नृत्य, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता, पुस्तक प्रदर्शनी, डिस्ट्रिक्ट गैलरी आदि के कार्यक्रम होंगे। फिर पहले दिन रात 8 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) अपनी प्रस्तुति देंगी।  

जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा की प्रेसवार्ता

दूसरा दिन

जिलाधिकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को देश भक्ति पर नाटक, समूह नृत्य, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, वनटांगिया जीवन पद्धति पर आधारित कार्यक्रम, फ्लावर शो, स्थापना यज्ञ होंगे। राच 8 बजे बी-प्राक (B-Prak) की ओर से बालीवुड संध्या का शानदार आयोजन होगा।

तीसरा दिन 

अंतिन दिन यानि 3 अक्टूबर को मुख्य मंच पर साइंसक्विज, समूह नृत्य, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, पंकज मौर्य की टीम द्वारा लघुनाटिका, लेजर शो के कार्यक्रम होंगे।

इसके बाद सबसे आखिर में रात 8 बजे से भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) द्वारा भोजपुरी संध्या का कार्यक्रम होगा। 

जनता में जबरदस्त उत्साह

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस बार के महोत्सव को लेकर आम जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती

कार्यक्रम में आम जनता की ओर से जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है उससे महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस कप्तान सोमेन्द्र मीणा (SP Somendra Meena) के साथ अलग से विस्तार से गहन चर्चा की है। 

मेहमानों को निमंत्रण का क्रम जारी

अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मेहमानों को निमंत्रण भेजने का क्रम जारी है। साथ ही लोकल की चर्चित दुकानों और रेस्टोरेंट को भी मौका दिया जा रहा है।

Published : 
  • 27 September 2024, 3:47 PM IST