मरादु फ्लैट गिराने की तैयारी पूरी, खाली कराए गए अपार्टमेंट

कोच्चि में समुद्र किनारे बने दो अवैध अपार्टमेंट परिसरों को गिराए जाने से पहले शनिवार को सुबह खाली करा लिया गया है।

Updated : 11 January 2020, 4:47 PM IST
google-preferred

कोच्चि: कोच्चि में समुद्र किनारे बने दो अवैध अपार्टमेंट परिसरों को गिराए जाने से पहले शनिवार को सुबह खाली करा लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एर्नाकुलम जिला कलेक्टर ने क्षेत्र में स्थित दो रिहायशी परिसरों में निषेधाज्ञा लगा दी जो सुबह आठ बजे से प्रभावी हो गई।

उन्होंने कहा कि 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की निकासी कार्य पूरा हो गया है और परिसर के आसपास की सड़कों पर यातायात को विनियमित किया गया है।

शीर्ष अदालत के आदेशानुसार तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मानदंडों का उल्लंघन कर बनाए गए दोनों अपार्टमेंटों को शनिवार सुबह 11 बजे और 11:05 बजे गिराया जाएगा। अन्य अपार्टमेंटों को रविवार को गिराया जाएगा।

कुल 343 फ्लैटों वाले परिसरों को विस्फोट कर गिराया जाएगा और इसके लिए बुधवार को ही अपार्टमेंटों में विस्फोटक ले जाने का काम पूरा कर लिया गया था।      

यह भी पढ़ें: कोहरे और ठंड ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 19 ट्रेनें लेट और विमान हुए डायवर्ट

उन्होंने कहा कि आसपास इमारतों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना अपार्टमेंट गिराने का काम पूरा किया जाएगा। (भाषा) 

Published : 
  • 11 January 2020, 4:47 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement