Crime in UP: सामूहिक हत्याओं से दहला प्रयागराज, एक ही परिवार के चार लोगों का मर्डर, महिला जख्मी

यूपी के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम तरीके से हत्या की वारदात से पूरा गांव सहमा हुआ है। एक महिला बुरी तरह जख्मी है। पढिये, पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 July 2020, 11:16 AM IST
google-preferred

प्रयागराज: संगमनगरी के गंगापार इलाके के होलागढ़ थानाक्षेत्र में स्थित देवापुर गांव चार लोगों की नृशंस हत्या से सहमा हुआ है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। जबकि एक महिला को घायल अवस्था में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोग सनसनीखेज तरीके से किये गये इस सामूहिक हत्याकांड से सहमे हुए हैं।

शुक्रवार तड़के देवापुर गांव के घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के जिन लोगों की नृशंस तरीके से  हत्या की गयी, उनमें विमलेश पाण्डेय (40 साल), विमलेश की पुत्री सोमू (22 साल), शिबू (19 साल) और पुत्र प्रिंस (18 साल) शामिल हैं।

घर के अंदर मारे गये पिता, पुत्र और पुत्री सभी का शव रक्तरंजित हालत में मिले। जबकि पत्नी ऊषा घायल अवस्था में पाई गईं। ऊषा कोअस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

परिवार के मुखिया मृतक विमलेश पाण्डेय घर के पास ही क्लीनिक चलाते थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। प्रयागराज पुलिस लूट के इरादे से सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
 

Published : 

No related posts found.