हिंदी
प्रतापगढ़: इलाहाबाद से लखनऊ जा रहे कार में सवार 7 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कुंडा के मानिकपुर नगर पंचायत के पास हाइवे पर ट्रक और कार के बीच भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार सवार लोग इलाहाबाद से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। यह लोग मूलत: बाराबंकी के थे और लखनऊ के चौक क्षेत्र में रहते थे। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, मृतकों में एक बच्चा भी था। शवों को प्रतापगढ़ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले कागज पर लिखे नाम और नम्बर का आधार पर परिजनों को सूचना भेज दी है।
Published : 11 July 2017, 1:11 PM IST
No related posts found.