Pratapgarh: श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, तीन की मौत- 10 घायल, नवरात्रि पर दर्शन करने जा रहे थे विंध्याचल धाम

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के हथिगंवा क्षेत्र में बीती रात निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी जबकि 24 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 April 2024, 4:49 PM IST
google-preferred

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के हथिगंवा क्षेत्र में बीती रात निजी बस और ट्रक की भिड़ंतमें तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी जबकि 24 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी हताहत विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिये उन्नाव जिले से जा रहे थे।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुये हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतक आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायलों के समुचित इलाज के इंतजाम करने के निर्देश दिये है।

Published : 
  • 9 April 2024, 4:49 PM IST

Advertisement
Advertisement