Bollywood: जॉन अब्राहम-अर्जुन कपूर की फिल्म “एक विलेन रिटर्न्स” का पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर “एक विलेन रिटर्न्स” का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 30 June 2022, 5:34 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है।फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

इस पोस्टर में दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं। सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है।एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर ब्लैक एंड वाइट में है। इसमें अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया काफी इंटेंस लुक देते नजर आ रहे हैं।

दिशा पाटनी ने जॉन अब्राहम के साथ अपनी तस्वीर वाली पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'हीरो और हीरोइन की स्टोरी तो बहुत हैl अब बारी है एक विलेन की कहानी जानने की। अर्जुन कपूर ने भी तारा सुतारिया के साथ का फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है।

गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (वार्ता)

Published : 
  • 30 June 2022, 5:34 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement