सरकार पर सोनिया का बड़ा तंज, कहा लोकतंत्र की हो रही तौहीन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था में कुप्रबंधन व्याप्त है और महाराष्ट्र में लोकतंत्र की तौहीन की गयी है।

Updated : 28 November 2019, 5:45 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था में कुप्रबंधन व्याप्त है और महाराष्ट्र में लोकतंत्र की तौहीन की गयी है। गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबाेधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को 100 दिन तक जेल में रखना इसका ज्वलंत उदाहरण है।

यह भी पढ़ेंः सच हुई ज्योतिषी शंकर चरण त्रिपाठी की भविष्यवाणी, शिवसेना को ही मिला सीएम पद

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मोदी- शाह के शासन के खिलाफ एकजुटता से खड़े हो जाना चाहिए। उन्होेंने कहा हमारी पार्टी प्रत्येक जंग पूरी ताकत से लड़ेगी और एकजुटता से हर स्थिति बदल देगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हाे रहे हैं और इनका समापन दिल्ली में 14 दिसंबर को एक सभा से होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेशर्मी से लोकतंत्र की तौहीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट 

उन्होंने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस क़ज और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एकजुटता भाजपा को हराने के लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों के दाैरान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभूतपूर्व और गैरजिम्मेदाराना ढंग से काम किया है। इसमें कोई सन्देह नहीं है कि उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के निर्देशों पर काम किया है। (वार्ता)