प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

कल संसद में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली टिप्पणी पर आज लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच कांग्रेस ने वॉकआउट किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 November 2019, 12:19 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने के खिलाफ लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष ने हंगामा किया और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया। 

सदन की कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एमआईएम) के सदस्यों ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर उनका बयान रिकॉर्ड में नहीं है तो उस पर बहस कैसे हो सकती है।
 

बता दें कि कांग्रेस के अधीर रंजन ने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक पार्टी को आतंकवादी पार्टी कहा था जबकि उस पार्टी से हजारों नेताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया था। यह क्या हो रहा है? क्या सदन इस पर चुप रहेगा? महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहा जा रहा है। 

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानता है तो हमारी पार्टी इसकी निंदा करती है। महात्मा गांधी हमारे लिए आदर्श हैं। वह हमारे मार्गदर्शक थे और आगे भी रहेंगे।