हिंदी
नई दिल्लीः देश में कोरोना वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। जिसके कारण 17 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को स्थगित कर दिया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है।
बता दें कि भारत में बड़े स्तर पर पोलियो ड्रॉप से जुड़ा अभियान चलाया जाता है। हर साल लाखों बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाती है। लेकिन अब कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के कारण इसे कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है। अब ये अभियान कब होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है।
Published : 13 January 2021, 11:51 AM IST
Topics : 16 जनवरी 17 जनवरी polio केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना वैक्सिनेशन कोरोना वैक्सीनेशन पोलियो टीकाकरण
No related posts found.