हिंदी
महराजगंज: 6 अक्टूबर को सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस की टीम ने आज 7 अक्टूबर को जीआरपी पुलिस आनंद नगर ने पकड़ लिया है। जिस दिन ये वारदात हुई थी, उस समय आरोपी पर मु.अ.स.20/19 दर्ज कर उसकी तलाश जारी कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: जादूगर ने आंख पर पट्टी बांधकर किया ये अद्भुत काम, देख थमी सबकी सांसे
तलाश करते हुए आज 7 अक्टूबर को आरोपी को थानाध्यक्ष जीआरपी आनन्द नगर हरिकेश राय ने फोर्स के साथ प्रेम पोखरा रेलवे क्रॉसिंग आनंद नगर से दीपक साहनी पुत्र रामभवन उर्फ छठ्ठू निवासी शिवपुर मल्लाह टोला थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान के उसके पास से बीस हजार का सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ है। पुलिस ने उसको धारा मु.अ.स. 20/19 धारा 380/411 के तहत जेल भेज दिया है।

मामले के बारे में थानाध्यक्ष जीआरपी आनंद नगर हरिकेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक सोने के मंगलसूत्र चोरी के मामले में प्रेम पोखरा आनन्द नगर रेलवे क्रॉसिंग के बगल पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 20,000 का सोने का मंगलसूत्र मिला है। आरोपी के खिलाफ 6 अक्टूबर को शिकायत दर्ज की गई थी। इसकी अपराधिक इतिहास के मामले में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Published : 7 October 2019, 4:19 PM IST
Topics : Maharajganj thieves UP Police uttar pradesh आनंद नगर उत्तर प्रदेश चोर पुलिस महराजगंज सोने का मंगलसूत्र