हिंदी
कौशांबी: कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बोलेरो जीप की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज भोर में थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना के संबंध में संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो ने आरक्षी अवनीश दुबे (25) को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक बोलेरो सहित मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: पानी की बाल्टी में डूबने से सवा साल के मासूम बच्चे की मौत
एसपी ने बताया कि घायल आरक्षी को इलाज के लिए प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में कार की चपेट में आकर बाघ की दर्दनाक मौत
उन्होंने बताया कि मृतक आरक्षी बलिया जनपद का निवासी था। इस संबंध में थाना सराय अकिल में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।
Published : 29 January 2024, 3:45 PM IST
Topics : Kaushambi Policeman Vehicle Checking कौशांबी जीप टक्कर पुलिसकर्मी मौत वाहन चेकिंग सराय अकिल