Farmers Protest: आंदोलनकारी किसानों का भारी बवाल, बैरिकेडिंग उखाड़ी, पथराव, पुलिस लाठीचार्ज, पूरा अपडेट

केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे आंदोलनकारी किसानों द्वारा कई स्थानों पर भारी बवाल करने की खबरें हैं। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिये मोर्चा संभाला हुआ है। पढिये, इस खबर पर डाइनामाइट न्यूज की ताजा अपेडट

Updated : 26 November 2020, 12:01 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों (Farm Bills 2020) के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों द्वारा कई स्थानों पर भारी बवाल की खबरें हैं। किसानों का यह प्रदर्शन अंबाला-पटियाला बॉर्डर समेत कई स्थानों पर आक्रामक हो गया है। दिल्ली कूच के लेकर उतारू किसानों को रोकने के लिये पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है और बॉर्डर की सुरक्षा व्यस्था कड़ी कर दी गयी है।

अंबाला के पास किसानो पर पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस और वाटर कैनन

ताजा जानकारी के अनुसार अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका है, जिसके बाद पुलिस द्वारा किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है और आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। अंबाला के निकट संभी बॉर्डर पर किसानों को काबू करने के लिये पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

 

करनाल में भी दिल्ली आने के लिये भारी संख्या में किसानों की भीड़ जमा हो रखी है। यहां पुलिस और किसान आमने-सामने है और लगातार टकराव की स्थित बनी हुई है। ये किसान हर हाल में दिल्ली में आना चाहते हैं जबकि पुलिस उनको रोक रही है। 

पंजाब-हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश के किसान भी 'दिल्ली चलो' मार्च निकाल रहे हैं। इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली- हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों पर पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। 

जानकारी के अनुसार भारी तादाद में मौजूद किसान राशन-पानी के साथ दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। ये किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

किसानों के व्यापक आंदोलन को देखते हुए दिल्ली सरकार और प्रशासन भी अलर्ट है और राजधानी की शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कई तरह के कई इंतजाम किए गये हैं। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के तमाम बॉर्डर सील कर दिए हैं और वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोशन (डीएमआरसी) ने भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली अपनी ट्रेन सेवाओं को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है। 

Published : 
  • 26 November 2020, 12:01 PM IST

Advertisement
Advertisement