
गाजीपुर: जिले में नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं कला गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। प्रेमिका से शादी न कराने से नाराज छोटे पुत्र ने पिता, मां व बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने खुरपी से पहले मां फिर पिता व भाई का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक एसपी ओमवीर सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी किशोर है, इसलिए पुलिस ने उसे मीडिया के सामने प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खुरपी व खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया है।
आरोपी ने रात 12 बजे घटना को दिया था अंजाम
एसपी ने बताया कि कुसुम्हीं कला गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुंशी यादव, उसका बड़ा पुत्र रामाशीष और छोटा पुत्र गये थे। वहां से रात करीब 11 बजे तीनों वापस आ गये। मां देवंती देवी व पिता मुंशी बिंद घर के बाहर सो रहे थे। वहीं बड़ा पुत्र रामाशीष घर के अंदर सोने चला गया। मौका देख छोटा पुत्र घर से निकल गया। रात करीब 12 बजे उसने हत्या दी। इसके बाद उसके गांव में बज रहे डीजे को बंद कराया और घटना की जानकारी लोगों को दी थी। पुलिस ने चोचकपुर श्मशान घाट से जब किशोर को उठाया तो उसने घटना की सारी जानकारी दी।
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ी जोड़ी गई तो पता चला कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उसकी इस पूरे घटना में कोई भूमिका नहीं है। मृतक के छोटे बेटे के प्रेम-प्रसंग के मामले में गहनता से जांच की गई तो स्थिति स्पष्ट हुई। तीनों शवों के दाह संस्कार के बाद जब मृतक के छोटे पुत्र से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने ही पिता, माता व भाई का हत्या की है।
Published : 9 July 2024, 2:53 PM IST
Topics : crime news ghazipur news sp omveer singh UP News एसपी ओमवीर सिंह क्राइम समाचार गाजीपुर समाचार यूपी समाचार