JNU: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने छात्रों के खिलाफ दर्ज की FIR

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 November 2019, 12:16 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हॉस्टल की फीस बढ़ने के कारण कई समय से कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इसके बाद सरकार ने भले ही उनकी फीस कम कर दी हो, पर फिर भी इन छात्रों का गुस्सा कम नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ेंः सनसनीखेज वारदात- सो रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, जानिए वजह... 

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त

यह भी पढ़ेंः ट्रेनों में बढ़ाए गए खाने के दाम, किराये पर भी दिखेगी असर 

विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ समय पहले कुछ शरारती तत्वों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को हानि पहुंचाई थी। साथ ही जेएनयू एडमिन ब्लॉक की बिल्डिंग को छात्रों ने नुकसान पहुंचाया था। जिसके बाद कैंपस में कपड़े से ढककर रखी गई विकेकानंद की मूर्ति के आसपास आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे। दीवारों पर वीसी के खिलाफ भी नारे लिखे गए थे।
 

इसके बाद पुलिस ने छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर कुछ अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोप लगाया था कि जेएनयू में गैर-अनावरित विवेकानंद की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है।