हिंदी
वाराणसी: वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रज्ञा पाठक ने बताया कि वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है।
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार की नमाज अदा करते हैं। वाराणसी की एक अदालत द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में देवी-देवताओं की पूजा की अनुमति दिए जाने के मद्देनजर पुलिस एहतियातन सावधानी बरत रही है।
Published : 1 February 2024, 9:27 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश नमाज पुलिस फ्लैग मार्च वाराणसी शांति व्यवस्था
No related posts found.