
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बड़ी खबर है। यहां दुष्कर्म के मामले में फ़रार चल रहे महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के आदेश पर कुरावली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी में गुरूवार को मंहत अजय दास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी महंत को कोर्ट में पेश किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह मामला थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरा धाम की है। आरोप है कि प्रेमपुरा धाम के महंत अजय दास ने आश्रम में ही एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला अपनी समस्या और पीड़ा लेकर महंत के पास परामर्श और मदद के लिये गई थी लेकिन महंत ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दुष्कर्म पीड़ित महिला इंसाफ की गुहार लेकर अदालत पहुंची थी। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने न्याय के किए एसपी से भी गुहार लगाई थी।
एसपी के आदेश के बाद कुरावली पुलिस ने गुरूवार को आश्रम के पास से महंत को गिरफ्तार किया।
महंत को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश। महंत की गिरफ्तारी से आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोग भी सकते में हैं।
Published : 13 February 2025, 7:26 PM IST
Topics : arrested Dynamite News Kuravali police mainpuri Prempura Dham village up crime UP Police uttar pradesh