हिंदी
महराजगंजः महराजगंज नगर स्थित एक कालेज के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना कर एक छात्रा का पोर्न स्टारों के साथ फोटो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इस मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब उसी कालेज में कार्यरत कर्मचारी ने इसे इंस्टाग्राम पर देखा।
मुकदमा दर्ज
विद्यालय प्रबंधन ने इस बारे में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी और इसके बाद पुलिस ने कालेज कर्मचारी के तहरीर पर इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मुकदमा अपराध संख्या 0002/2023 धारा 419, 420, 67 IT Act के तहत मुकदमा पंजीक़त किया है।
क्या बोले जिम्मेदार
इस बारे में कालेज प्रशासन ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि यह मामला लगभग एक सप्ताह से चल रहा है। कुछ मनबढ़ किस्म के बच्चे ऐसे मामलों में संलिप्त है। उनके द्वारा शिक्षकों को भी कार्टुन के तौर पर फर्जी तरीके से वायरल किया जा रहा है। जो बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
Published : 2 January 2023, 11:23 AM IST
Topics : कालेज छात्रा पोर्न स्टार फर्जी फोटो महराजगंज वायरल वीडियो सोशल मीडिया
No related posts found.