Bihar Assembly Election: जानिये, नवादा की साझा चुनावी रैली में क्या-क्या बोले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। जानिये, इस साझा रैली में क्या बोले ये दोनों नेता

Updated : 23 October 2020, 1:16 PM IST
google-preferred

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिये शुक्रवार का दिन चुनावी रैलियों के विये बेहद महत्वपूर्ण है। आज पीएम मोदी सनेत कई दिग्गज नेता अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में को संबोधित किया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने भी राहुल के साथ इस साझा रैली को संबोधित किया।

राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने के बाद आरजेड़ी नेता तेजस्वी यादव ने पहले रैली को संबोधित किया और उनके बाद राहुल गांधी ने। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये, इन दोनों नेताओं के संबोधन की कुछ मुख्य बातें।

राहुल गांधी 

जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए, उस दिन प्रधानमंत्री ने क्या किया। प्रधानमंत्री ने केवल सेना का अपमान किया।

चीन ने हमारे 20 जवानों को शहीद किया और हमारी जमीन पर कब्जा किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर हिंदुस्तान की सेना का अपमान किया। 

पीएम मोदी ये बताएं कि चाइना को हिंदुस्तान से कब बाहर करेंगे।

नोटबंदी का क्या फायदा हुआ? गरीब का पैसा हिंदुस्तान के अमीरों के खाते में गया।

अंबानी और अडानी के लिए नरेंद्र मोदी रास्ता साफ कर रहे हैं। आने वाले समय में हिंदुस्तान के पूंजीपतियों के पास गरीबों के पैसे होंगे। 

तेजस्वी यादव

बिहार में 15 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, उनकी डबल इंजन की सरकार है, लेकिन थाने और ब्लॉक में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता है।

बिहार के 18 जिले बाढ़ में डूबे रहे, लेकिन केंद्र की कोई टीम भी नहीं आई। कोई देखने तक नहीं आया। 

नीतीश जी 144 दिन तक घर के अंदर रहे, लेकिन अब वोट चाहिए तो घर से बाहर निकल रहे हैं। 

जो कुछ भी रोजगार था, उसको पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने छीन लिया है।

नीतीश कुमार पलायन को रोक नहीं पा रहे हैं। बिहार का अरबों रुपया बाहर जा रहा है। युवा बाहर जा रहे हैं।

बिहार का बजट 2 लाख 13 हजार करोड़ है, नीतीश जी केवल 60 फीसदी खर्च कर पाते हैं।

हमारी सरकार बनी तो हम तुरंत 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे। युवाओं को रोजगार देंगे।  
 

Published : 
  • 23 October 2020, 1:16 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement