पाकिस्तान ने उरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, एक घायल

जम्मू -कश्मीर के बारामूला जिलेे के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नागरिक क्षेत्रों तथा भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलाबारी की जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।

Updated : 1 March 2019, 1:13 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू -कश्मीर के बारामूला जिलेे के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नागरिक क्षेत्रों तथा भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलाबारी की जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।

अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उरी के कमालकोट में गुरुवार की रात भारतीय चौकियों और नागरिक क्षेत्रों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

सूत्रों के अनुसार भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों और से कुछ समय तक गोलाबारी जारी रही। इस घटना में एक नागरिक घायल हो गया। भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट के आतंकी शिविरों को नष्ट करने की कार्रवाई के बाद यह तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने कमालकोट क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।(वार्ता)

Published : 
  • 1 March 2019, 1:13 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement