Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: मजदूर दिवस पर पूर्व मंत्री सुशील कुमार ने कहा- श्रमिक समाज का अभिन्न अंग

महराजगंज जिले में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडे़वाल ने कई मजदूरों को सम्मानित किया। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:

महराजगंज: अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर महराजगंज के मुख्य चौराहे पर समाजवादी मजदूर सभा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष/पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने बताया कि मजदूर किस तरह मेहनत करके समाज को मजबूत बनाते हैं।  

 

एक मजदूर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते सपा के वरिष्ठ नेता सुशील टिबड़ेवाल

 

उन्होंने कार्यक्रम में आए मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। पूरी दुनिया में जो भी निर्माण कार्य होता है वो श्रमिकों के द्वारा ही किया जाता है। मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 से अमेरिका के शिकागो में हुई थी। इस दौरान अमेरिका के मजदूर संघों ने घोषणा की थी कि वो अब 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे। इसके लिए उन्होंने हड़ताल किया था, जिस दौरान बम ब्लास्ट तथा पुलिस की गोली से सैकड़ों मजदूरों की मौत हो गयी। इसके बाद से ही मारे गए निर्दोष मजदूरों की याद मे पूरी दुनिया में हर वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है।

 

मजदूरों के सम्मान का दृश्य

 

उन्होंने सपा सरकार के दौरान मजदूरों के लिए किये काम के बारे में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में श्रमिकों के हित में अनेक कदम उठाए गए थे। जिसमें प्रमुख रुप से श्रमिकों को साइकिल वितरण, पेंशन योजना सहित 5 अरब की योजनाएं चलायी गयी थी। जिससे एक लाख मजदूरों को लाभ मिला था।  

 

सम्मान समारोह में जुटे मजदूर

 

मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जयपाल यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा चलायी गई मजदूरी हित की सभी योजनाओं को भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया।

सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शैल कुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में नोटबंदी व जीएसटी के कारण 40 लाख मजदूर बेरोजगार हो गए तथा भुखमरी के कगार पर आ गये।

कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल यादव, रामजतन निषाद, अशोक यादव, लड्डन सिद्दीकी, डा. ए. रहमान, भागवत मिश्रा, समसुद्दीन अली, पप्पू यादव, बबलू भारती, रमेश रौनियार, गुड्डू, सरवन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version