हिंदी
नई दिल्ली: आईपीएल 11 की शुरुआत हुए अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं और लोगो के बीच अभी से इसका बुखार चढ़ रहा है। जहाँ एक तरफ आईपीएल के मैच में मैदान हाउसफुल जा रहे है। सोशल मीडिया पर भी आईपीएल कभी तक सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। वही अब स्टार नेटवर्क की तरफ से गुरुवार से घोषणा की है कि आईपीएल 11 के इस सीजन के ओपनिंग मैच में ही व्यूअरशिप के अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
स्टार स्पोर्ट्स ने अपने जारी बयान में कहा है कि उन्हें टीवी पर 6,335,000 इंप्रेशन्स मिले। वही इस बार पिछले साल के मुकाबले टीवी व्यूअरशिप में 37 प्रतिशत का इजाफा भी हुआ है। इसके अलावा हॉट स्टार पर पिछले साल के मुकाबले 2.3 गुना ज्यादा लोगों ने मैच का सीधा प्रसारण देखा।
स्टार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि हम आईपीएल की शुरुआत से ही इस तरह के रिस्पान्स मिलने की उम्मीद थी।हमने स्टार नेटवर्क की मदद से कई भाषाओं में मैच का प्रसारण किया है। हम आईपीएल में मिलें इस तरह के रिस्पान्स से काफी ज्यादा खुश है और हमे उम्मीद है कि हम आने वाले समय में और बेहतर कर सकेंगे।
Published : 13 April 2018, 12:10 PM IST
Topics : आईपीएल 11 चेन्नई टीवी व्यूअरशिप मुंबई रिकॉर्ड
No related posts found.