हिंदी
नोएडा: नोएडा (Noida) के सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे 2 लोगों ने रविवार की रात एक प्रॉपर्टी डीलर के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपी मृतक के जान पहचान के ही हैं। दोनों ने मृतक को मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलाया था। नोएडा के डीसीपी (DCP) ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित कर दी है।
प्रॉपर्टी को लेकर विवाद
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक सेक्टर 142 थाना प्रभारी ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी (Khoda Colony) निवासी दो युवक और नवेंद्र कुमार झा के बीच सेक्टर 82 की एक प्रॉपर्टी (Property) को लेकर विवाद चल रहा था। इस झगड़े को सुलझाने के लिए नवेंद्र झा को खोड़ा कॉलोनी के दोनों युवकों ने मेट्रो स्टेशन 137 के नीचे मीटिंग करने के लिए बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई।
डॉक्टर ने मृत किया घोषित
बताया जा रहा है कि खोड़ा कॉलोनी निवासी युवकों ने नवेंद्र (Navendra) के सिर में गोली मार दी। इसके बाद घटना की सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन
थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक भी मूल रूप से खोड़ा कॉलोनी का ही रहने वाला था। जांच में सामने आया है कि पूर्व में भी दोनो पक्षों में कई बार विवाद हुआ है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। साथ ही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।
Published : 16 September 2024, 8:39 AM IST
Topics : Crime in Noida Dynamite News Khoda Colony Metro Station 37 Noida Noida DCP खोडा कॉलोनी नोएडा नोए़डा डीसीपी मेट्रो स्टेशन 137