हिंदी
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कसया-पडरौना मार्ग पर शनिवार तड़के रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में एक राहगीर की मृत्यु हो गयी जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवरिया डिपो की बस गोरखपुर से पडरौना जा रही थी कि तड़के करीब चार बजे बैरिया चौराहे पर उसकी ट्रक से भिड़ंत हो गयी जिसके बाद बस पलट गयी। हादसे में मार्ग पर टहल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस गश्ती दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर सीएचसी भेजवाया गया जहां से उन्हे मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया। (वार्ता)
Published : 7 March 2020, 11:30 AM IST
Topics : bus died Kushinagar travel UttarPardesh उत्तर प्रदेश कुशीनगर बस मृत्यु रोडवेज