हाई ब्लड प्रेशर बन सकता है हार्ट अटैक की वजह, इन गंभीर संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
हाई ब्लड प्रेशर दिल की धमनियों को संकरा कर देता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना आना और चक्कर आना इसके मुख्य लक्षण हैं। महिलाओं में इसके संकेत अपच या बेचैनी जैसे हो सकते हैं। बीपी की नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली से इस साइलेंट किलर से बचा जा सकता है।