बैकुंठ चतुर्दशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर पर किया स्नान

राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान आज ब्रह्म चौदस (बैकुंठ चतुर्दशी) के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर पर स्नान किया वहीं संतों का भी शाही स्नान हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 November 2022, 11:48 AM IST
google-preferred

अजमेर: राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान आज ब्रह्म चौदस (बैकुंठ चतुर्दशी) के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर पर स्नान किया वहीं संतों का भी शाही स्नान हुआ।

पुष्कर में मौजूद सैन भक्ति पीठ के संस्थापक सैनाचार्य स्वामी अचलानंदाचार्य महाराज के सानिध्य में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों, महंतों, महात्माओं, साधुओं ने पुष्कर सरोवर के सप्त ऋषि घाट पर परंपरागत तरीके से 17वां शाही स्नान किया।

मठ, मंदिरों से जुड़े साधु महात्माओं के इस शाही स्नान को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वयं सैनाचार्य ने पुष्कर सरोवर का अभिषेक एवं पूजन पूरे विधि विधान से कर शाही स्नान की परंपरा को निभाया। (वार्ता)

Published : 
  • 7 November 2022, 11:48 AM IST

Related News

No related posts found.