भारत ने किया 8 हजार किमी तक निशाना साधने वाली अग्नि-5 मिसाइल का छठवीं बार सफल परीक्षण

भारत ने रविवार को सरफेस-टू-सरफेस 8 हजार किलामीटर तक की मारक क्षमता वाली स्वदेश में निर्मित मिसाइल अग्नि-5 का छठवीं बार सफलतम परीक्षण किया। यह मिसाइल चीन के हर क्षेत्र तक निशाना साध सकती है। पूरी खबर..

Updated : 3 June 2018, 1:20 PM IST
google-preferred

बालेश्वर (ओड़िशा): रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेश में निर्मित अग्नि-5 मिसाइल का अब्दुल कलाम आईलैंड के इंटेग्रेटिड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से सफल परीक्षण किया। यह छठवीं बार है, जब इस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।

 

स्वदेश में निर्मित परमाणु क्षमता वाली यह सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक निशाना साध सकती है। यह चीन के लगभग हर हिस्से में पहुंच सकती है।

रविवार को अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के बालासोर जिले में किया गया। इस आईलैंड को व्हीलर आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है। अग्नि-5 का पहला परीक्षण 19 अप्रैल, 2012 को किया गया था। दूसरी बार सितंबर 15, 2013 को, तीसरी बार 31 जनवरी 2015 को और चौथी बार 26 दिसबंर 2016 को इसका परीक्षण हुआ।

 

 

50 टन के भार वाली इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। यह अपने साथ एक टन से ज्यादा के परमाणु हथियार ले जा सकती है। यह चीन के लगभग हर हिस्से में पहुंच सकती है।

इस मिसाइल के परीक्षण के साथ भारत ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। 
 

Published : 
  • 3 June 2018, 1:20 PM IST

Related News

No related posts found.