Odisha: कोरापुट में नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

ओडिशा के कोरापुट जिले में नकली गुटखा बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 November 2023, 6:01 PM IST
google-preferred

कोरापुट: ओडिशा के कोरापुट जिले में नकली गुटखा बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस के तीन दलों ने सोमवार शाम को लामतापुट क्षेत्र के बाहरी इलाके में स्थित एक इमारत पर छापा मारा और गुटखा पैक करने वाली सात मशीनों को जब्त किया।

उन्होंने कहा कि मौके से गुटखा के पाउच से भरी बोरियां और इसे बनाने में काम आने वाला कच्चा माल भी मिला है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नंदपुर) संजय महापात्रा ने कहा, “हमें गुटखा बनाने वाली अवैध इकाई के बारे में पता चला जिसके बाद हमने छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति इकाई संचालित करने के लिए कोई भी वैध दस्तावेज़ दिखाने में नाकाम रहे।”

उन्होंने कहा कि इकाई पिछले कुछ महीनों से किराये के एक घर में संचालित की जा ही थी और इसके संचालन में कई लोग शामिल हैं।

महापात्रा ने कहा, “गुटखा बनाने के बाद वे तंबाकू उत्पाद को प्रसिद्ध कंपनियों के पाउच में पैक किया करते थे। वे नकली उत्पाद आसपास और जिले के बाहर भेजते थे। वे ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में इसकी आपूर्ति करते थे।”

Published : 
  • 7 November 2023, 6:01 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement