हिंदी
नयी दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि रविवार को घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लगभग 4.45 लाख रही जो अभी तक का एक और कीर्तिमान है।
मंत्री ने बताया कि कोविड से पहले, घरेलू यात्रियों की दैनिक औसत संख्या 3,98,579 थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा, “घरेलू हवाई यात्रियों की आवाजाही ने कोविड के बाद एक नया उच्च स्तर हासिल किया।
घरेलू विमानन कंपनियों ने रविवार को 4,44,845 लोगों को यात्रा कराई।’’
Published : 21 February 2023, 10:34 AM IST
No related posts found.