Noida: अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचे नोएडा प्राधिकरण टीम पर छिड़का डीजल, थाने लाई पुलिस

डीएन ब्यूरो

नोएडा में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची अथॉरिटी की टीम पर कुछ लोगों ने डीजल छिड़क दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक छवि
प्रतीकात्मक छवि


नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में अवैध निर्माण तेजी से चल रहे हैं। योगी सरकार अवैध निर्माणों पर सख्त है, उसके बाद भी नोएडा में अवैध निर्माण नहीं रुक रही हैं। शनिवार को नोएडा सेक्टर-104 हाजीपुर चौराहे पर बने अवैध निर्माण को शनिवार को तोड़ने पहुंची अथॉरिटी की टीम का लोगों ने विरोध किया।

बिल्डिंग से निकले दो लोगों ने खुद पर डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। आरोप है कि अथॉरिटी के इंजीनियरों और टीम पर भी डीजल छिड़क दिया। इतने में वहां हंगामा हो गया।

यह भी पढ़ें | Noida: पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग से रेप

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बवाल करने के एक आरोपी को पुलिस सेक्टर-39 थाने लेकर गई। अथॉरिटी इंजीनियर ने पुलिस को शिकायत दी गई। हाजीपुर चौराहे पर बनी यह बिल्डिंग अथॉरिटी के लिए लंबे समय से चुनौती बनी हुई है। यह सील इमारत बनती चली जा रही है।

अथॉरिटी के ओएसडी ने पिछले दिनों इंजीनियरों की टीम के साथ यहां का दौरा किया था। कार्रवाई के नाम पर इमारत का इंटीरियर तोड़ा गया। इसके बाद शनिवार को फिर वर्क सर्कल-8 की टीम भूलेख विभाग के साथ पहुंची थी।

यह भी पढ़ें | Crime: गांजा तस्करी के मामले में युवक गिरफ्तार

पुलिस को दी गई शिकायत में जेई ने बताया है कि मौके पर गए अथॉरिटी इंजीनियर दीपक कुमार और रोहित सिंह पर डीजल डाला गया। इसके साथ ही हाथापाई की गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।










संबंधित समाचार