देखिये वीडियो: निसर्ग के असर से मुंबई में जबरदस्त बारिश, सड़कों पर जलभराव

चक्रवाती तूफान निसर्ग के गुजर जाने के अगले ही दिन मुंबई के कई क्षेत्रों तेज बारिश देखने को मिली। मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। पढिये, पूरी खबर..

Updated : 4 June 2020, 4:39 PM IST
google-preferred

मुंबई: चक्रवाती तूफान निसर्ग के गुजर जाने के अगले ही दिन मुंबई के कई क्षेत्रों तेज बारिश देखने को मिली। जबरदस्त बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ भी उखड़ गये। बताया जाता है कि 'निसर्ग' तूफ़ान के कारण देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव हुआ और यह बारिश भी इसका ही नतीजा है।   

मौसम विभाग ने भी महाराष्ट्र के कई जिलों में गुरुवार की शाम तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मुंबई के कई क्षेत्रों में गुरूवार सुबह से ही बारिश देखने को मिली। दक्षिण मुंबई में बारिश का प्रकोप ज्यादा देखने को मिला। यहां तेज बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिस कारण लोगों को बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ी। 

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई जिलों में आज यानी गुरुवार की शाम तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं।
 

Published : 
  • 4 June 2020, 4:39 PM IST

Advertisement
Advertisement