हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आज भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव पहुंचे। उनकी एक नई फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो रही है। शूटिंग शुरू होने से पहले वह यूपी सीएम से मिलने पहुंचे थे।
लखनऊ लोक भवन में यूपी सीएम योगी से मिलकर निकले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह आज सीएम योगी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने पंहुचे थे। वह लखनऊ एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि लखनऊ में एक भोजपुरी फिल्म इंस्टीट्यूट सरकार के सहयोग से बनना है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत हुई। उन्होंने भी इसका जल्द बनवाने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: योगी ने सबको चौंकाया, अचानक पहुंचे मुलायम सिंह के घर, अखिलेश और शिवपाल भी रहे मौजूद
निरहुआ ने कहा की लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें आजमगढ़ की जनता से बहुत प्यार मिला। हालांकि मीडिया से बातचीत में उन्होंने आजमगढ़ में मिली करारी शिकस्त के बाद अपने राजनैतिक भविष्य पर वह बोलने से बचते रहे।
यह भी पढ़ें: मिशन 2022 को लेकर योगी का बड़ा कदम, दो आईएएस अफसरों को बनाया अपना ओएसडी
Published : 11 June 2019, 3:14 PM IST
Topics : अखिलेश यादव आजमगढ़ उत्तर प्रदेश दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी स्टार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा
No related posts found.