हिंदी
लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत जानने अब से कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे।
कल रात तबियत खराब होने पर मुलायम सिंह को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
जांच सामान्य निकलने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।
जिस वक्त योगी की मुलाकात मुलायम सिंह से हो रही थी उस समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी मुलायम सिंह के साथ मौजूद थे।
योगी ने शिष्टाचार स्वरुप योगी को एक पुष्प और कुम्भ पर लिखी गयी एक किताब भेंट की।
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों के मुताबिक मुलायम हाई शुगर की समस्या से चलते भर्ती थे, जांच में उनका ब्लड शुगर हाई पाया गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मुलायम सिंह हाईपर ग्लाईसिमिया (हाईपर टेंशन) और हाईपर डायबीटीज की समस्या से पीड़ित हैं।
Published : 10 June 2019, 5:07 PM IST
No related posts found.