हिंदी
नई दिल्ली: भोजपुरी का सुपर-डुपर हिट गाना ‘लॉलीपोप लागेलू’ तो आप लोगों ने सुना ही होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाइजीरियाई गायक का भोजपूरी गीत ’लॉलीपॉप लागेलू’ वायरल हो रहा है। इस गायक का नाम सैमुअल सिंह है। उन्होंने इस गाने को 2 जुलाई को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया था और दो दिन में ही इस वीडियो को लाखों से ज्यादा बार लोगों ने देखा है जबकि हजार से अधिक ने इसे शेयर किया है। इनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि सैमुएल सिंह के गानों को लोग काफी देख रहे हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि नाइजीरिया का रहने वाला सिंह कैसे हो गया।
यह भी पढ़ें:कभी आत्महत्या को मजबूर कैलाश खेर आज जगाते हैं जीने का ज़ज्बा
यह भी पढ़ें: अब पीएम मोदी पर निशाना साध सुर्खियों में आई वीना मलिक
सैमुअल सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि मैं जन्म से नाइजीरियन हूं लेकिन दिल से हिन्दुस्तानी हूं। साथ ही सैमुअल ने कहा कि मैने सिंह टाइटल इसलिए चुना है कि इस नाम में बहुत ताकत है। मैं खुद को हनुमान जी जैसा बलशाली महसूस करता हूं जब मैं अपने आप को शक्ति से जोड़कर देखता हूं, मैं इस नाम को इस्तेमाल कर गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने भारतीयों को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि मुझे स्वीकार करने के लिए शुक्रिया।
Published : 8 July 2017, 4:34 PM IST
No related posts found.