हिंदी
नयी दिल्ली: देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190.83 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 190 करोड़ 83 लाख 96 हजार 788 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2827 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 19 हजार 67 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.60 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3230 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 86 हजार 891 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 71 हजार 276 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 84 करोड़ 24 लाख 58 हजार 167 कोविड परीक्षण किए गये हैं। (वार्ता)
Published : 12 May 2022, 1:10 PM IST
Topics : 190 83 करोड़ अभियान कोविड टीकाकरण टीकाकरण अभियान नई दिल्ली भारत
No related posts found.