हिंदी
नई दिल्ली: आज 31 दिसंबर यानि साल 2020 का आखिरी दिन है। कल से नये साल की शुरूआत हो जायेगी। लोगों में नये साल को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली जनवरी को ही क्यों नए साल का जश्न मनाया जाता है।
दरअसल,1 जनवरी से शुरू होने वाले कैलेंडर को ग्रिगोरियन कैलेंडर के नाम से जाना जाता है, जिसकी शुरूआत 15 अक्टूबर 1582 में हुई। इस कैलेंडर की शुरुआत ईसाइयों ने क्रिसमस की वजह से की थी।
बता दें कि ग्रिगोरियन कैलेंडर आने से पहले रूस का जूलियन कैलेंडर प्रचलन में था। इसमें केवल 10 महीने ही थे। इस कैलेंडर में क्रिसमस की तारीख भी हर साल बदलती रहती थी।
इसके बाद अमेरिका के नेपल्स के फिजीशियन एलॉयसिस लिलिअस ने एक नया कैलेंडर लाया। इस कैलेंडर में पहला दिन 1 जनवरी को होता है। इसलिए इसी कैलेंडर के हिसाब से नया साल एक जनवरी को मनाया जाने लगा।
हालांकि इसके पीछे कई खगोलीय कारण भी है। 1 जनवरी के दिन पृथ्वी सूर्य के बेहद करीब होती है इसलिए भी इसे साल की शुरुआत कहा जाता है।
Published : 31 December 2020, 4:49 PM IST
No related posts found.