
नई दिल्ली: 30 जुलाई को शिवरात्रि है। इस मौके पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह खास शिव भक्तों के लिए लाए हैं, एक खास गाना। जो की तेजी से YouTube पर वायरल हो रहा है। इस गानें को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और सोना सिंह ने अपनी आवाज में बोल बम जिस गाने को रिलीज किया गया है उसके बोल हैं 'भोला जी नइहरे में रहे दी'। ये गाना लोगों को इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 24 लाख से भई ज्याद लोग देख चुके हैं। आर आर पंकज ने इस गाने को लिखा है और छोटे बाबा ने कम्पोज किया है जबकि वीडियो ऋषि राज दवारा डायरेक्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: You Tube पर वायरल हो रहा है भोजपुरी का ये सबसे बोल्ड गाना, पार हुई हॉटनेस की सारी हदें
इस गाने में पवन सिंह बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने में कई जगहों के शिव मंदिर और कांवड़ यात्रा को भी दिखाया गया है। गाने के वीडियो में कई जगहों पर भगवान शिव की पूजा करते हुए लोगों को दिखाया गया है।
Published : 29 July 2019, 3:05 PM IST
Topics : bhojpuri movie Bhojpuri song new song Pawan Singh youtube कांवड़ यात्रा पवन सिंह भोजपुरी गाने भोला जी नइहरे में रहे दी