Bhojpuri Video: पवन सिंह और प्रियंका सिंह के नए गाने का धमाल, रिलीज होते ही मिले लाखों व्यूज

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो और वायरल न हो ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा। आज भी लोग पवन सिंह के गाने को उतने ही दिवाने हैं जितने पहले थे, इसका अंदाजा उनके ताजा रिलीज गाने से लगाया जा सकता है। आप भी देखिए ये जबरदस्त वीडियो

Updated : 16 May 2021, 4:10 PM IST
google-preferred

पटनाः भोजपुरी पावरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया म्यूजिक वीडियो हाल में लॉन्च हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो ने लॉन्च होते ही धमाल मचा दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं।

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना सिंगल पलंगिया रिलीज हो गया है। पवन सिंह का गाना सिंगल पलंगिया पति-पत्नी के नोक-झोक पर आधारित है। यह गाना डीआरएस म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होने के साथ ही यह वीडियो सांग सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस गाने को संगीत से सजाया है प्रियांशु सिंह ने जबकि गीत लिखे है रौशन सिंह विश्वास ने। इस गाने के निर्माता धीरज सिंह है।

दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। पवन सिंह काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस देसी से लेकर मॉडर्न लुक में कहर बरपाती हुईं नजर आ रही हैं। पवन सिंह और प्रियंका सिंह के इस गाने को एक हफ्ते में 61 लाख से ज्यादा 6,145,954 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को विंक, गाना, अमेजन म्यूजिक, जियो सावन समेत अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी सुना जा सकता है।

Published : 
  • 16 May 2021, 4:10 PM IST