हिंदी
नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में जहां 18 पैसों की कटौती की गई है, वही डीजल की कीमते यथावत बनी हुई है। तेल कंपनियों ने नई कीमतें लागू की है। लागू हुई नई कीमतों के बाद अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतों में मामूली गिरावट आयी है।
कीमतों में कोटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.16 रूपए हो गयी है, जबकि मुंबई में 83.92 रूपए, चेन्नई में 78.89 रुपये और कोलकाता में 78. 83 रुपए पहुंच गयी है।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है। इसका फायदा घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के तौर पर मिल रहा है।
Published : 22 June 2018, 12:20 PM IST
Topics : कच्चा तेल कटौती कीमत नई दिल्ली पेट्रोल डीजल
No related posts found.