हिंदी
नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने अंगदान को लोकप्रिय बनाने के लिए ‘जनभागीदारी’ पर जोर देते हुए कहा है कि अंग दान का मुद्दा हमारी आम सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही से पूछताछ की
मांडविया ने शनिवार को यहां ‘स्वस्थ सबल भारत’ सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक परंपरा में है कि हम न केवल अपने बल्कि दूसरों के लाभ के बारे में सोचते हैं और अंग दान का मुद्दा इस तरह की दृष्टि से जटिल रूप से जुड़ा हुआ है।
इस अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, दधीचि दान समिति के संरक्षक आलोक कुमार एवं अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सहजानंद और राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के अध्यक्ष डॉ रजनीश सहाय उपस्थित थे।(वार्ता)
Published : 3 September 2022, 6:21 PM IST
Topics : अंगदान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जन आंदोलन जनभागीदारी डॉ मनसुख मांडविया नई दिल्ली लोकप्रिय सांस्कृतिक परंपरा
No related posts found.