विदेश सचिव विनय मोहन ने बताया- भारतीय कंपनियां कहां से खरीदती हैं तेल

भारत ने रूस से तेल खरीदने के मामले में पश्चिमी देशों की आलोचना को खारिज करते हुए आज दोहराया कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए भारतीय तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से पेट्रोलियम पदार्थ खरीद रहीं हैं और ये खरीद सरकारों के बीच नहीं हो रही है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 September 2022, 4:46 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारत ने रूस से तेल खरीदने के मामले में पश्चिमी देशों की आलोचना को खारिज करते हुए आज दोहराया कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए भारतीय तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से पेट्रोलियम पदार्थ खरीद रहीं हैं और ये खरीद सरकारों के बीच नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी कांड: गांव पहुंचे दोनों बहनों के शव, मचा भारी कोहराम, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा अंतिम संस्कार, जानिये ये बड़े अपडेट

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रूस के तेल पर जी-7 देशों द्वारा मूल्य नियंत्रण लागू करने के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, “भारत जी-7 का सदस्य नहीं है। रूस के तेल पर मूल्य नियंत्रण यानी अधिकतम मूल्य तय करने के बारे में वे ही ज़्यादा अच्छे से बता सकते हैं जिन्होंने इसे सोचा है।

यह भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- केंद्र में मिला मौका तो सभी पिछड़े राज्यों को मिलेगा विशेष दर्जा

 क्वात्रा ने कहा, “जहां तक भारत की बात है तो हमने कई बार कहा है कि जब भी भारतीय कंपनियां बाहर जातीं हैं और भारत की ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए तेल या पेट्रोलियम पदार्थ बाज़ार से ही खरीदती हैं।

ये सौदे सरकारों के बीच नहीं किये जाते हैं।(वार्ता)

Published : 
  • 15 September 2022, 4:46 PM IST

Related News

No related posts found.