COVID-19 Update: महाराष्ट्र में 12 घंटे में कोरोना के नए केस आए सामने, बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

कोरोना का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में पड़ रहा है। भारत में कोरोना के 8 हजार 356 मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 12 घंटे में सौ से भी ज्यादा केस आ चुके हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 12 April 2020, 1:19 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 909 नए केस, 34 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के अब तक 8356 पॉजिटिव केस, 273 लोगों की जान गई है। वहीं महाराष्ट्र में 12 घंटे में कोरोना के 134 नए केस सामने आए हैं। जिससे अब तक 1895 संक्रमित हुए हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बढ़ता जा रहा मरीजों का आंकड़ा 

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाने के आसार और ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं कई राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली सहित कई राज्यों में कई हॉटस्पॉट इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है, इस दौरान उन इलाकों में किसी को भी ना आने की इजाजत है और ना ही कहीं बाहर जाने की।

यह भी पढ़ें: कोरोना की लड़ाई के बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने पांच दिन में किया ये काम

गुजरात में कोरोना के 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 493 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। रिम्स अस्पताल में 56 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज का निधन हो गया है।

Published : 
  • 12 April 2020, 1:19 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement