
बलिया: जनपद में शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में एक युवक द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार की देर रात सामने आया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक गुरुवार की देर रात एक प्रार्थिनी ने शहर कोतवाली में सूचना दी कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने घर किसी काम के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक का घर पीड़िता के मकान से करीब 100-150 मीटर दूरी पर है, जिसके यहां बालिका व युवक आना जाना लगा रहता है। इस बाबत उसने घटना को अंजाम दिया।
एसपी का बयान
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि कोतवाली में पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की उम्र करीब 12 और आरोपी की उम्र 30 साल है। मेरे व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण् कर लिया गया है। आगे की अग्रिम कार्रवाई जारी है।
Published : 13 December 2024, 4:55 PM IST
Topics : assault Ballia Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash sp vikrant veer UP News UP Police क्राइम