हिंदी
महराजगंज: सोमवार को फरेन्दा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से मोहल्ले की साफ सफाई की गई। घर घर जाकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया गया।
यह भी पढ़ें: शादी से इन्कार करना प्रेमी को पड़ा भारी
कार्यक्रम का संचालन फरेन्दा ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संजय यादव और युवा मंडल अध्यक्ष हिर्देश कुमार यादव द्वारा किया गया। मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता जागरूकता शपथ भी दिलायी गयी। इस जागरूकता में युवा क्लब के सदस्य और मोहल्ले के लोगों ने सहयोग किया। जिसमें मुख्य रूप से सुजीत शर्मा, अक्षय यादव, वैभव सिंह, उमेश, मनोज यादव, अजय कुमार,मुन्ना पाण्डेय, फिरोज सिद्धकी आदि लोग उपस्थित रहे।
Published : 28 October 2019, 1:57 PM IST
Topics : campaign cleanliness Hygiene India Nehru Yuva Kendra uttarpradesh अभियान क्लब नेहरू स्वच्छता