हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल एनसीपी शरद पवार गुट ने गुरूवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
एनसीपी शरद पवार गुट ने जंयत पाटिल को इस्लामपुर से उम्मीदवार बनाया है। अनिल देशमुख को कटोल से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कोरेगांव से शशिकांत शिंदे को टिकट दिया गया है।
इसी तरह घाटकोपर ईस्ट से राखी जाधव, मुंब्रा से जितेंद्र अह्वाड़ा, इंदापुर से हर्षवर्धन पाटिल और बारामती से युगेंद्र पवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
प्रमुख सीट और प्रत्याशियों की सूची
इस्लामपुर-जयंत पाटिल
कराड उत्तर- बालासाहेब पाटिल
मुंब्रा कलवा-जितेंद्र अवध
कोरेगांव-शशिकांत शिंदे
जलगांव ग्रामीण - गुलाबराव देवकर
इंदापुर-हर्षवर्धन पाटिल
राहुरी - प्राजक्ता तनपुरे
अहमदपुर - विनायकराव पाटिल
सिंदखेडाराजा - राजेंद्र शिंगणे
वडगांव शेरी-बापूसाहेब पठारे
नागपुर पूर्व - दुनेश्वर पेठे
Published : 24 October 2024, 6:39 PM IST
Topics : Dynamite News Maharasthra Election Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash Politics Sharad Pawar trending news महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव राजनीति शरद पवार